{"_id":"6aa98a4ffde04526fb01a79b","slug":"body-of-youth-who-jumped-from-yamuna-bridge-recovered-after-25-hours-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145104-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल से कूदे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल से कूदे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को यमुना पुल से नदी में कूदने वाले युवक का शव मंगलवार को बरामद हो गया। तेज बहाव होने के बावजूद पीएसी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी प्रशांत श्रीवास (28) श्रीवास ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक के डूबने का वीडियो बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कराया। करीब दो घंटे बाद 15वीं बटालियन पीएसी की बी कंपनी के जवान टीम प्रमुख शिव शक्ति यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 25 घंटे बाद मंगलवार को संगम रेलवे ब्रिज से करीब 50 मीटर पहले युवक का शव बरामद किया गया।
युवती से विवाद के बाद नदी में कूदने की चर्चा
जानकारी के अनुसार युवक का सोमवार दोपहर दो बजे यमुना पुल रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर युवती के ऑफिस में ही अपना मोबाइल फेंककर चला गया और कुछ देर बाद यमुना पुल से नदी में कूद गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देवर की मौत की खबर सुन भाभी बेहोश
यमुना पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया। मौके पर ही उनकी भाभी बबली बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
देर शाम मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पत्नी प्रियंका और बहन पिंकी ने बताया कि एक लड़की ब्लैक मेल करती थी जिससे प्रशांत कुछ दिनों से परेशान था। पिता देवीदीन श्रीवास ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है।
यमुना में कूदे युवक का शव जल पुलिस की मदद से लगभग 25 घंटे बाद बरामद हुआ है। पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन थाने आए हुए है अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई, आत्म हत्या के लिए उकसाने की बात कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी, हमीरपुर