{"_id":"6ac932b57ad7283fe10cad32","slug":"body-found-on-railway-track-identified-father-confirms-identity-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146153-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त, पिता ने की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त, पिता ने की पहचान
विज्ञापन
फोटो09एचएएमपी 17- मृतक अमित की फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा-बांदा-कानपुर रेलवे रूट पर सिजनौड़ा के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शुक्रवार को बिवांर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र टेनी बाबू के रूप में हुई। मृतक के पिता ने हमीरपुर स्थित मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की।
पिता टेनी बाबू ने बताया कि अमित मानसिक रूप से अस्वस्थ था और घर पर बकरियां चराने का काम करता था। वह कई बार देर रात या सुबह घर लौटता था। बुधवार शाम को वह घर नहीं पहुंचा, जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस से सूचना मिली कि मौदहा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है और शव हमीरपुर में रखा गया है। मोर्चरी पहुंचकर देखा तो शव उनके बेटे अमित का था।
बताया कि अमित मौदहा कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अमित दो बेटों में बड़ा था और पढ़ा-लिखा नहीं था। कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे पटरी पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है परिजनों की तरफ से अभी शिकायती पत्र नहीं मिला। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।