फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Blessing did bow to the guru

गुरु को नमन कर पाया आशीर्वाद

Wed, 20 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Blessing did bow to the guru
गायत्री मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु। । - फोटो : अमर उजाला

आषाढ़ी पूर्णिमा पर मंदिरों, आश्रमों व विभिन्न विद्यालयों में गुरुपूर्णिमा का पर्व उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिरों व आश्रमों में भंडाराें का आयोजन हुआ। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

विज्ञापन


मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माधव भवन में पुरोहित रामदास तिवारी व यजमान मातादीन तथा केशव भवन में पुरोहित भवन में बाबू प्रसाद अवस्थी व यजमान के रूप में शारदादीन यादव ने यज्ञ में आहुतियां दीं। विद्यालय में बलराम, गजेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपूर्णिमा का पर्व सुबह आठ बजे से हवन, विद्यारंभ व नामकरण संस्कार के साथ शुरू हुआ। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में गुरुवर के प्रति श्रद्धांजलि देकर यज्ञवेदी में आहुतियां दी गईं। भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका। वहीं शाम को दीपयज्ञ में भगवती प्रसाद, रमाकांत गुप्ता, पुष्पेंद्र, शिवप्रसाद धुरिया, बल्देव यादव, मनीष, पुष्पा सिंह, पुष्पा गुप्ता रानी यादव, ममता सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में तपोभूमि स्थित ब्रह्मलीन स्वामी नागाजी रोटीराम महाराज की समाधि स्थल में पहुंचकर लोगों ने पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा मनासर बाबा, इटरा के हनुमान मंदिर आदि में भी गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम हुए।

इसी तरह पंधरी के मदारीदास मंदिर में, इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम, बिदोखर के गावटी मंदिर में भी गुरुपूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जहां गुरुओं को नमन किया गया। वहीं कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। कस्बा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरुपर्व उत्सव मनाया गया।

मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान की भावना के साथ प्रात: छह बजे से पीत वस्त्रधारी लोगों ने झंडा, बैनर व तख्तियां लेकर प्रभात फेरी निकाली। एक बनेंगे, नेक बनेंगे नारे के साथ ध्यान, साधना, गायत्री, गुरु पूजन, पंचकुंडीय महायज्ञ, दीक्षा एवं विभिन्न संस्कार संपन्न हुए।


जबकि यहां के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों व गुरुओं ने मिलकर गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया। प्रधानाध्यापक भगवान सिंह सेंगर, आचार्य भारत सिंह, गणेश द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, सुरेश निगम आदि मौजूद रहे। गुरुओं का आदर करने के लिए छात्रों को नसीहत दी गई। इसके साथ ही साई मंदिर, समधियों व अन्य प्रतिष्ठानों पर अपने-अपने तरीके से गुरुपूर्णिमा मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed