{"_id":"5787df634f1c1b217913dbde","slug":"bjp-members-demonstrated-llpura-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललपुरा थाने में भाजपाइयों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललपुरा थाने में भाजपाइयों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ललपुरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और थानों में भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का थानों के सामने नारेबाजी व घेराव कार्यक्रम जारी है। गुरुवार को झंडे बैनरों के साथ थाना ललपुरा में पूर्व एमएलसी युवराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर बिगड़ी व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
थाना ललपुरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक युवराज सिंह के साथ कुलदीप निषाद ने धरना प्रदर्शन कर घेराव किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार को नकारा बताया। दोपहर में थाने के निकट चल रहे धरने के बीच हुई बरसात के बाद भी भाजपाई जमे रहे।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कुछ देर थाने के सामने रुक रुककर नारेबाजी की। इस दौरान जगदीश व्यास, अनिल पाठक, चक्रवर्ती शुक्ला, राजेश पांडेय, सचिन पांडेय, किशन व्यास, सचिन सेंगर, अंकित चौहान, वंदना, पुष्पा, अर्जुन सिंह, ज्ञान प्रकाश अवस्थी सहित अन्य ने सपा सरकार की नाकामी, बढ़ते भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था से मुद्दे उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया
विज्ञापन
कि गुंडों को पनाह देने और अवैध खनन करने, जमीनों पर अवैध कब्जा करने के मामले से आम जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है कि इस सरकार की अंतिम क्रिया कर
भाजपा सरकार लानी है। धरने के दौरान ललपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद अली सहित पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।