फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP candidate won by the margin of heavy votes

भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीते

Sun, 12 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate won by the margin of heavy votes
क्षेत्र में लगी पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से एक-एक करके जनपद की दोनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बाहर निकल आया। दोनों विधानसभा सीटों पर शुरुआती दौर से ही कमल का फूल खिलता चला गया। इसमें दोनों ही प्रत्याशियों भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर स्थित मंडी स्थल में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। सदर सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह चंदेल ने बढ़त बना ली। जो अंतिम चरण तक कायम रही। एक लाख 10 हजार 888 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। जबकि सपा प्रत्याशी डा.मनोज
विज्ञापन


कुमार प्रजापति दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 65 हजार 233 मत मिले। बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार को 60 हजार 543 वोट मिले। पीस पार्टी के एनउद्दीन (मौलाना खान) को 8513 मत मिले। इनमें भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह चंदेल ने 48655 मतों के अंतर से विजयी रहे। राठ (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा की आंधी चली। इस दल के प्रत्याशी मनीषा अनुरागी को कुल एक लाख 47 हजार 526 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विधायक गयादीन अनुरागी को 42 हजार 883 मत ही मिल सके। यहां बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार अहिरवार को 38 हजार 710 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीषा अनुरागी ने रिकार्ड एक लाख चार हजार 643 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed