फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   bakareed kee namaaj ada kar maangee aman chain kee dua

बकरीद की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Tue, 13 Sep 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 bakareed kee namaaj ada kar maangee aman chain kee dua
ईदगाह में देश दुनिया में अमनो चैन की दुआ मांगते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में ईदुल अजहा का त्योहार अकीदत व जोश खरोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहाें में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआ की गई। साथ ही नमाजियों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदाें ने कुर्बानियां कराई।
विज्ञापन



मंगलवार को ईदुल अजहा की नमाज सुबह 8:00 से 8:30 बजे के बीच विभिन्न ईदगाहाें व जामा मस्जिदों में पढ़ी गई। इस मौके पर ईदगाहों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। मुख्यालय की ईदगाह में पेश इमाम हाफिज अब्दुल रसीद कुरैशी और सूफीगंज जामा मस्जिद में हाफिज फारूख रजा जमाली ने बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में एसडीएम रामभुवन तिवारी, सीओ सीताराम, कोतवाली प्रभारी सुभाष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद मौजूद रहे। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति, ज्ञानसिंह यादव, सौरभ यादव, संजय दीक्षित, बीरेंद्र वर्मा, अनवर खान, जलीस खान आदि ने बकरीद की मुबारकबाद दी। बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार ईदुल अजहा की नमाज बड़े उत्साह के साथ अदा की गई।
विज्ञापन


कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ एसएन वैभव पांडेय, तहसीलदार मनोज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष दयाराम श्रीवास मौजूद रहे। मोहम्मद युसूफ, उस्मानी गनी, नफीस, अख्तर खां, शब्बीर अहमद, मोहम्मद इस्लाम, शेखू, पीर खां, वहीद, कमाल हासमी, ऐहसान अली आदि मौजूद रहे। ईद की नमाज हाफिज मोहम्मद नईम ने अदा कराई। उधर क्षेत्र के अमूंद, जरिया, धगवां, चंडौत, जलालपुर, भेड़ी, छेनीबेनी, ममन आदि गांवों में भी हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राठ प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे से कुर्रा रोड स्थित ईदगाह में नमाजियों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साढे़ आठ बजे शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली ने बकरीद की नमाज अदा कराई। वहीं कस्बे की कुछ मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एसडीएम मोहम्मद रिजवान, विधायक गयादीन अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष काशी प्रसाद अहिरवार, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामाधार सिंह, जिला महासचिव संतराम राजपूत, जिला सचिव बृजभूषण दाऊ, सभासद योगेंद्र कुमार, सीओ योगेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एचडी सिंह आदि ने गले लगा एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।  


भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ईदुल अजहा यानी बकरीद पर मुस्लिम बस्तियों में रौनक नजर आई। ईदगाह में मौलाना जाहिद खान ने पेश इमामत की। ईदगाह परिसर के बाहर संजय दीक्षित, कृष्ण कुमार रामू, शिवनारायन सोनकर, थानाध्यक्ष पीके यादव, एम खान, कमलेश प्रजापति, दृगपाल सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। उधर कस्बे की आयशा मस्जिद में हाफिज सगीर व मक्का मस्जिद में हाफिज कारी जुनैद ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा पत्यौरा, मुंडेरा, टेढ़ा, चंदपुरवा, बिदोखर, इंगोहटा, कैथी, पलरा, नदेहरा सहित गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

मौदहा सहित आसपास के क्षेत्रों में ईदुल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बड़ी ईदगाह में पूर्व घोषित समय के अनुसार पेश इमाम हाजी हाफिज शफकतुल्ला ने नमाज पढ़ाई। मौलाना मतीन साहब ने  इस ईद के संबंध में तकरीर की। अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा, उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता, क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां व कोतवाली पुलिस मौजूद रही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शांति समिति के जयप्रकाश त्रिपाठी, रमाशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश शिवहरे भी मौजूद रहे। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव डा.मनोज प्रजापति पंाडाल लगाकर लोगों को ईद की बधाई दी। वहीं कस्बे में सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव, बसपा नेता संजय दीक्षित व अन्य समाजसेवी व नेताओं ने इस मौके पर लोगों को बधाइयां दी। रहमानियां मकतब यतीम खाना, मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी, मदरसा नूरे निजामी में सामूहिक कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। इसी तरह व्यक्तिगत लोगों ने अपने घरों में कुर्बानियां दी, जो शाम तक जारी रही। जो 14 व 15 सितंबर को भी जारी रहेगा। वहीं कस्बे की अन्य मस्जिदों में तथा क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed