फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Awakened administration, DM saw machines

डीएम ने मोतियाबिंद के मरीजों को दिखाई उम्मीद की किरण

Wed, 22 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awakened administration, DM saw machines
29 अक्तूबर को प्रकाशिक खबर का पीडीएफ। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मोतियाबिंद से परेशान मरीजों को डीएम के निर्देश से उम्मीद जगी है। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस से आंखों में पड़ने वाले लेंस की जांच करने वाले उपकरण और खराब लिफ्ट को चालू करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की खराब लिफ्ट और महिला अस्पताल में कुछ माह पहले लगी नई लिफ्ट देखी। मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. एके रावत व सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश से लिफ्ट की सुविधा शुरू कराने के लिए शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी में रखे उपकरणों की जांच के बाद नेत्र चिकित्सकों से मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद होने का कारण पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि आंखों में पड़ने वाले लेंस की जांच करने वाले उपकरण ए स्कैनर और ऑटो रेफ्रोक्ट्रो मीटर खराब पड़े हैं। इसके चलते एक वर्ष से मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद हैं। डीएम ने सीएमओ से खराब उपकरणों की मरम्मत कराने या नए मंगाने के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मामला
जिला पुरुष अस्पताल में 40 वर्ष से लिफ्ट खराब होने की खबर 29 अक्तूबर के अंक में और मोतियाबिंद का ऑपरेशन एक वर्ष से ठप होने की खबर 20 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। दोनों खबरों को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल पहुंचे डीएम ने अफसरों को मरीजों के लिए ये सुविधाएं जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

29 अक्तूबर को प्रकाशिक खबर का पीडीएफ।

29 अक्तूबर को प्रकाशिक खबर का पीडीएफ।- फोटो : HAMIRPUR

जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में चिकित्सकों से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद होने के बारे में

जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में चिकित्सकों से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद होने के बारे में - फोटो : HAMIRPUR

20 दिसंबर को प्रकाशित खबर का पीडीएफ।

20 दिसंबर को प्रकाशित खबर का पीडीएफ।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed