फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attempted burglary at home, the family fled to Hawaii firing

घर पर बदमाशों का धावा, परिजनों ने हवाई फायरिंग की तो भाग गए

Sun, 28 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Attempted burglary at home, the family fled to Hawaii firing

सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में बीती रात बदमाशों ने ब्लाक प्रमुख एवं

विज्ञापन
ग्राम प्रधान के आवास में घुसने का असफल प्रयास किया। ब्लाक प्रमुख व प्रधान के परिजनों के जागने के बाद हवाई फायरिंग करने पर बदमाश गांव की गलियों से भागकर बेतवा नदी के बीहड़ों में गुम हो गए।

बड़ागांव सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है। प्रधानसंघ के जिला महामंत्री व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव ने बताया कि बीती रात वह परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे।

तभी रात ढाई बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसने का प्रयास किया। आहट होने पर छोटे भाई राजनारायन व मौसेरे भाई शिवनारायन की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया।

शोर मचाने पर परिवार के सभी लोग जाग गए। उन लोगों ने बदमाशों को ललकारा व छत से हवाई फायरिंग की। आरोप लगाया कि छत पर पहुंचने पर बदमाशों ने भी फायरिंग की।

लेकिन जवाबी फायरिंग होने पर बदमाश कोहरे व अंधेरे का लाभ उठाते हुए बेतवा नदी के बीहड़ों में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed