{"_id":"6aca80649d2da8bb9506705f","slug":"asha-and-asha-sangini-workers-will-stop-work-starting-the-12th-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146226-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आशा और आशा संगिनी 12 से बंद करेंगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आशा और आशा संगिनी 12 से बंद करेंगी काम
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आशा और आशा संगिनी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। आशा बहुओं एवं आशा संगिनी ने सरीला सीएचसी पहुंची राठ विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया है।
ज्ञापन में आशा एवं आशा संगिनी ने बताया कि वे वर्ष 2005 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। कोरोना काल में लोगों की जान बचाने, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, पोलियो अभियान, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मांग की है कि आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही आशा संगिनी को 26 हजार रुपये तथा आशा कार्यकर्ताओं को 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसी के चलते मांगें पूरी न होने पर 12 अक्तूबर 2026 से कार्य बहिष्कार करने और मांगों पर सुनवाई न होने की स्थिति में लखनऊ कूच कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर संतोषरानी, निशा देवी, जुवेदा खातून, मधु, ऊषा, रामप्यारी मूरत देवी, उमादेवी आदि रहीं।