फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Anger over the murder of the advocate, memorandum submitted to the DM

Hamirpur News: अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger over the murder of the advocate, memorandum submitted to the DM
फोटो 13- एचएएमपी 23 - डीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
हमीरपुर। जनपद रामपुर बार एसोसिएशन संघ के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान की बीते बुधवार को गोली मारकर निर्मम हत्या करने से आक्रोशित जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम घनश्याम मीना को सौंपते हुए बताया कि बीते 11 फरवरी को रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिवक्ताओं ने हत्यारों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, इससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed