{"_id":"6a25bf8021ecaa0176083ac5","slug":"an-investigation-has-been-launched-into-allegations-of-selling-wood-from-trees-that-fell-during-a-storm-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141075-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी बेचने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ी बेचने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 15- सुमेरपुर फैक्टरी एरिया में तूफान से गिरे पेड़। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। बीते दिनों आई आंधी में उद्योगनगरी स्थित यूपीसीडा परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए थे। आरोप है कि इन पेड़ों की लकड़ी को बिना नीलामी किए औने-पौने दामों में बेच दिया गया। मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
यूपीसीडा के सुपरवाइजर कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी के आसपास गिरे पेड़ों की लकड़ी कटवाकर सुरक्षित रखवाई गई थी, जिसमें लगभग 70 हजार रुपये का खर्च आया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोई लकड़ी नहीं बेची गई और शेष लकड़ी चोरी हो गई। वहीं, उद्योगनगरी स्थित गुप्ता वुड वर्क्स के संचालक प्रांशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दो ट्रक लकड़ी खरीदी और उसका भुगतान किया। अन्य लकड़ी विभिन्न ठेकेदारों की ओर से खरीदी गई है। फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी प्रभारी अंकित बैसला ने कहा कि पेड़ों की लकड़ी चोरी से संबंधित अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक प्रबंधक यूपीसीडा बीपी मौर्य ने बताया कि गिरे हुए पेड़ों की लकड़ी कटवाकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए थे। यदि बिना नीलामी लकड़ी बेची गई है तो यह नियमों के विरुद्ध है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि चोरी हुई है तो इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई, इसकी भी जांच की जाएगी।