{"_id":"6a9c588ec534fce2340b2bf5","slug":"ambulance-unable-to-reach-due-to-the-dilapidated-road-delivery-took-place-at-home-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144652-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बदहाल रास्ते से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, घर में ही हो गया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बदहाल रास्ते से नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, घर में ही हो गया प्रसव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सुमेरपुर विकासखंड में बदहाल रास्तों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भौंरा गांव के चंदपुरवा खुर्द डेरा में एंबुलेंस न पहुंचने से बृहस्पतिवार सुबह एक महिला को घर में ही प्रसव कराना पड़ा। करीब 100 परिवारों वाला यह डेरा लंबे समय से दलदल भरे रास्ते की समस्या से जूझ रहा है।
ग्रामीणों को मरीजों को चारपाई पर लादकर वाहन तक ले जाना पड़ता है। बारिश में यह करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता और भी मुश्किल हो जाता है। समय पर इलाज न मिलने से कई बार मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। बीते दिनों एक युवक की अंतिम यात्रा में भी परिजनों को दलदल में फिसलकर परेशानी उठानी पड़ी थी।
डेरा निवासी भोला ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा को प्रसव पीड़ा होने पर कोई वाहन नहीं पहुंच सका। मजबूरन घर में ही प्रसव कराना पड़ा, जिसके बाद निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित जेई को शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
रामलखन ने बताया कि भौंरा गांव में लघु डाल विभाग की भूमिगत पंप कैनाल परियोजना का निर्माण चल रहा है। परियोजना के लिए पाइपलाइन की खोदाई डेरे के मुख्य रास्ते से होकर की गई है। विभाग ने पाइपलाइन डालने के बाद रास्ते की मरम्मत नहीं की गई। डेरावासी शिवशंकर ने बताया कि पूरा रास्ता पहले से खराब है। पाइपलाइन खोदकर अधूरा छोड़ने से बीच में बड़ा गड्ढा हो गया है।