फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Alcoholic son killing father shot dead

शराबी बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

Tue, 16 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Alcoholic son killing father shot dead

शराब पीने के लिए रुपये न देने पर नशे में धुत्त बेटे ने पिता की गोली

विज्ञापन
मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भागते समय आरोपी पत्थर से टकराकर गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जिला अस्पताल लाई लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

थानाक्षेत्र के कंधौली गांव में रविवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे धुत्त प्रमोद कुमार अपने पिता सरमन सिंह (65) से और शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर हंगामा करने लगा।

पिता ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली पिता की जांघ में जा धंसी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने लगा।

लेकिन हड़बड़ाहट में रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसी बीच परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष लालसिंह यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के सिर की हालत गंभीर है। उसका मुस्करा सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को कानपुुर ले जाया गया है। आरोपी के छोटे भाई विनोद ने पिता की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed