{"_id":"6127cab28ebc3e79ff1cb0ab","slug":"agriculter-civic-hamirpur-animal-hamirpur-news-knp6483883166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों से किसान परेशान
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा समेत गांवों में गोशालाओं में मवेशी बंद नहीं किए जा रहे हैं। जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। इस पर किसानों ने मवेशियों को बंद करना शुरू कर दिया है। अभी भी परछा गांव स्थित सरकारी गोशाला खाली पड़ी है, जबकि सवा करोड़ रुपये से यह गोशला बनी थी।
नगर में लगभग 700 से अधिक अन्ना मवेशी झुंड लगाकर बैठते हैं। वहीं रात होते ही मवेशी किसानों के खेत में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद मेजर ने किसानों का सहयोग करते हुए लगभग एक सैकड़ा अन्ना मवेशियों को घेरकर कस्बे के रागौल स्थित महाविद्यालय के निकट बनी गोशाला में बंद कराया। जबकि कई मोहल्लों में अन्ना मवेशी बड़ी संख्या में देखे जा सकते हैं। रात में मुख्य मार्गों में बैठ कर मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।
अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया उनके पास फिलहाल दो गोशालाएं हैं। कहा एक गोशाला में बरसात के समय अन्ना मवेशियों को नहीं रखा जा सकता। वहीं दूसरी गोशाला में 300 मवेशियों को रखने की क्षमता है। लेकिन किसानों के सहयोग से सौ मवेशियों को कस्बा स्थित गोसंरक्षण केंद्र में बंद किया गया है। उधर परछा स्थित नवनिर्मित गोशाला में स्थानीय व जिला प्रशासन ने अभी तक अन्ना मवेशी बंद करने की शुरुआत ही नहीं कराई है।