फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After two weeks of rain, Badra brought joy back to the faces of farmers.

Hamirpur News: दो सप्ताह बाद बरसे बदरा किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
After two weeks of rain, Badra brought joy back to the faces of farmers.
हमीरपुर। दो सप्ताह बाद हुई बारिश ने किसानों के चेहरों में खुशी ला दी है। दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। जिससे किसानों को फसलों से उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 10 मिलीमीटर व बुधवार को सात मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं आठ डिग्री तापमान नीचे आ गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में 99 हजार 459 हेक्टेअर लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 103 हेक्टेअर में खरीफ फसलों की बुआई किए जाने का दावा कृषि विभाग कर रहा है। बारिश के शुरूआती माह जून जुलाई में अच्छी बारिश होने के चलते किसानों ने इस बार धान की अधिक रोपाई की है। वहीं तिल 43 हजार 527 हेक्टेअर व ज्वार 19 हजार 277 हेक्टेअर में बोई गई है। जबकि अरहर 15 हजार 566 हेक्टेअर में बोई हैं। पिछले दो सप्ताह से बारिश न होने से फसलें मुरझाने लगी थी। वहीं किसानों ने फसल उपज की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन मंगलवार को मानसून ने फिर से दस्तक दी है। दो दिनों से हो रही बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं किसानों की मुरझा रही फसलों को संजीवनी मिलने से फसलों में उपज होने की उम्मीद जग गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों में बारिश के चलते आठ डिग्री तापमान लुढ़का है। मंगलवार को जनपद में जहां 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं बुधवार को करीब सात मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed