{"_id":"693c5b157e1c33fb980815d0","slug":"after-arguing-with-his-wife-the-husband-shot-himself-with-his-licensed-rifle-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133610-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पत्नी से झगड़ाकर पति ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पत्नी से झगड़ाकर पति ने लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली
Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने लाइसेंसी राइफल से जबड़े में गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को सीएचसी लेकर आए, यहां से डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी क्रांति वर्मा ने बताया कि वह कस्बा के एक कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। उसने राठ निवासी अशोक (42) से प्रेम विवाह किया था। पांच वर्ष का एक बेटा भी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब के आदी हो गए। कुछ दिन पूर्व नशे की हालत में वह गंभीर रूप से जल भी गए थे, लेकिन नशा करना नहीं छोड़ा। शुक्रवार को भी नशे को लेकर विवाद हुआ और थोड़ी ही देर में विवाद शांत हो गया और वह खाना बनाने लगी। तभी पति ने घर के आगे वाले कमरे में लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हेमंत दसारिया ने बताया कि शाम छह बजे उसे घायल अवस्था में लाया गया। घायल के चेहरे के निचले जबड़े पर गोली लगने से गंभीर घाव था। रक्तस्राव को प्राथमिक उपचार से रोका गया और गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। वहीं, सीएचसी पहुंचे सीओ राजीव प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।