{"_id":"6aca8543b11e4e53b70f5df2","slug":"administration-alert-regarding-peace-and-order-during-festivals-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146190-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: त्योहारों में शांति-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: त्योहारों में शांति-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
हमीरपुर। नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में शांति बनाएं रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में डीएम अशोक कुमार ने पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित प्रवेश-निकास तथा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतारें लगवाने के लिए कहा। कहा कि नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतिमा विसर्जन मार्गों की जांच कराकर कमियां दूर कराई जाएं। नगर निकायों को सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ढीले तारों और जर्जर खंभों की मरम्मत कराई जाए।
एसपी मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि संवेदनशील स्थानों और पूजा पंडालों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। अराजकतत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश, फोटो या वीडियो साझा करने तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।