फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident,dead,hamirpur

तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर की मौत

Wed, 11 Aug 2021 06:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
accident,dead,hamirpur
भरुआसुमेरपुर। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) में बुधवार सुबह काम करते समय एक मजदूर तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया। कर्मी उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक डेढ़ माह पूर्व यहां पर ठेकेदार के माध्यम से देवरिया से काम करने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के साथियों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जिला देवरिया निवासी संतोष कुमार (39) पुत्र बल्देव डेढ़ माह पूर्व अपने साथी अंगद व दुर्गेश के साथ एचयूएल के विस्तारीकरण में काम करने के लिए ठेकेदार के माध्यम से आए थे। बुधवार सुबह वह तीसरी मंजिल की छत पर कार्य कर रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने से छत से गिरकर घायल हो गए। साथियों ने उन्हें उपचार के लिए कंपनी की एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मगर अस्पताल पहुंचने से पूर्व उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया है। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया एचयूएल की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मजदूर की मौत हुई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed