फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant

हाईवे में एंबुलेंस की टक्कर से शहर निवासी तीन युवकों की मौत

Sun, 07 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accidant
मृतक ज्ञानेंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार रात कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गामोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों को एक प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वे तीनों एक ही बाइक पर ढाबे से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इधर शनिवार को तहसील रोड मोड़ पर परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब एक घंटे तक जाम लगा कर रखा। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाम खुला।
विज्ञापन

शहर के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी कार चालक ज्ञानेंद्र सिंह (28), अक्कू उर्फ आकाश निषाद(18) व दिनेश उर्फ छुन्ना गुप्ता(19) शुक्रवार रात हाईवे पर आनूपुर ढाबे से खाना खाकर बाइक से लौट रहे थे। तभी शहर से मरीज लेकर कानपुर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस ने यमुना पुल के उस पर कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गामोड़ के पास उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ज्ञानेंद्र के पिता जगरूप ने बताया कि अक्कू उर्फ आकाश व दिनेश मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। तीनों युवक अविवाहित थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल लाई।
विज्ञापन

डॉक्टर ने द्वारा मृत घोषित करने पर मोर्चरी शव भेजे गए। शनिवार को तीनों का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं शाम को हादसे से नाराज परिजनों ने तहसील मार्ग मोड़ पर शव रख जाम लगा दिया। जगरूप का आरोप है कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या की है। जिस एंबुलेंस से घटना हुई, उसका बीमा तक नहीं है। जाम की सूचना पर अन्य थानों का फोर्स बुला लिया गया। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधा थाना सजेती के दरोगा बुलाकर तहरीर दिलाई। करीब एक घंटे लगे जाम के बीच वाहन दूसरे रुटों से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर अस्पताल से महिला मरीज को लेकर कानपुर जा रही एंबुलेंस दुर्घटना के बाद सजेती पुलिस ने थाने में खड़ी करा दी थी। वहीं देर से घटना स्थल पहुंची सजेती पुलिस को एंबुलेंस में सवार मरीज व तीमारदार नहीं मिले। सजेती एसओ रविंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौत होने की चर्चाएं शहर में तेज हैं लेकिन एसओ ने इस बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं होने की बात कही।

शहर के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी कार चालक ज्ञानेंद्र सिंह करीब तीन माह पहले तक प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। मृतक के पिता जगरूप का कहना है कि उनके बेटे से प्राइवेट एंबुलेंस चालक चिढ़ते थे। आए दिन झगड़ा करने पर उसने एंबुलेंस चलाना छोड़ दिया था। इधर प्राइवेट बोलेरो चलाने लगा था। इसी के चलते वह इसे हादसा न मानकर जानबूझकर हत्या करना बता रहे थे।

मृतक दिनेश गुप्ता की फाइल फोटो।

मृतक दिनेश गुप्ता की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

मृतक आकाश निषाद की फाइल फोटो।

मृतक आकाश निषाद की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

मोर्चरी हाउस में रोते बिलखते मृतक के परिजन।

मोर्चरी हाउस में रोते बिलखते मृतक के परिजन।- फोटो : HAMIRPUR

मोर्चरी हाउस में मृतकों का पंचनामा भरती पुलिस व लगी परिजनों की भीड़।

मोर्चरी हाउस में मृतकों का पंचनामा भरती पुलिस व लगी परिजनों की भीड़।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed