{"_id":"617d8f3b4109eb19a074b731","slug":"accidant-hamirpur-news-knp661394044","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुरवा निवासी एक प्रवासी मजदूर की शुक्रवार की रात बाइक से जाते समय गांव करहिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह हरियाणा में मजदूरी करता था और दिवाली के त्योहार पर तीन दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फत्तेपुरवा गांव निवासी महेश (30) उनके माता-पिता तथा दो अन्य भाई मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। महेश मजदूरी के लिए हरियाणा गया था और तीन दिन पहले वह अपने गांव दिवाली त्योहार मनाने गांव आया था। शुक्रवार की शाम बजे बाइक से गांव करहिया जाने के लिए निकला था, जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा तभी खेतों से काम कर लौट रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया।
वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर पर गंभीर चोंट आई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए, जहां उसका बेहोशी की हालत में इलाज शुरू हुआ। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज मामला दर्ज कर लिया गया है।