{"_id":"5ef78cc18ebc3e430e34078b","slug":"accidant-hamirpur-news-knp567978826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे में बाइक सवार पत्नी व भांजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे में बाइक सवार पत्नी व भांजा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। पत्नी और भांजे के साथ शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को शनिवार सुबह करीब ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पत्नी व भांजा घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी राजमिस्त्री कामता प्रसाद (48) पत्नी राजकुमारी (44) व उनका भांजा विनोद कुमार (22) पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुरारा एक शादी समारोह में गांव तिंदुही गए थे। वहां से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव टीहर जा रहे थे। तभी मौदहा-बिवांर मार्ग पर सिलौली के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।
जिससे कामता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। कामता राजमिस्त्री का काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू की है।