फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   aap workers celibrates victory

आप की जीत पर मनाया जश्न

Tue, 10 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
aap workers celibrates victory

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत से कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट प्रांगण में एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन


आप के जिला कमेटी के संयोजक रमन सिंह आजाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जीत आम आदमी की जीत है। उनकी पार्टी समाज, जनता व देश के हित में काम कर रही है। जिसके कारण ही दिल्ली की जनता ने उनकी पार्टी को वोट देकर भारी मतों से जिताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी अपने वादों पर खरा उतरेगी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। मौके पर विजय पाल जिला सचिव, सोनू निषाद, रामलखन, आदित्य प्रजापति, राघवेंद्र यादव, मोहन, रामकृपाल, राघवेंद्र, राहुल सिंह, विनीत, हनीफ, रामपाल राजपूत, मनीष गुप्ता, बृजेश कुमार, सुनील शिवहरे, यदुवंश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी छुटाकर खुशी जताई। ब्लाक संयोजक धर्मेंद्र गुप्ता, नगर संयोजक विनीत अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुलदीप गुप्ता, अरविंद सिंह, पिंटू तिवारी, अर्पित सिंह, अजय धुरिया, विश्वास मोहन गुप्ता, रवि तिवारी, राहुल सिंह, रामलखन, आदित्य कुमार, आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।

 उन्हाेंने कहा कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के सत्ता में आने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। उधर पौथिया प्रतिनिधि के अनुसार आप कार्यकर्ता डा. आशादीन वर्मा, ब्रजेश कुमार सचान, रामबाबू, सतीश सचान सहित अन्य ने आप की जीत पर पटाखे छुटाए।  

वहीं मौदहा में युवाओं ने मिठाई बांटी और बाइक जुलूस निकाला। वहीं पूर्वमंत्री बशीरूद्दीन ने भाजपा की भारी शिकस्त पर कहा कि अब इस दल का हवा हवाई जादू जनता में नही चलेगा। नगर संयोजक गुलाम मोहम्मद और पार्टी नेता मामा इस्लामुद्दीन के नेतृत्व में रहमानियां इंटर कालेज के निकट एकत्र हुए युवा वर्ग ने मिठाइयां बांटी और बाइक जुलूस निकाला। जो मलीकुंआ, बाजार, देवी चौराहा, इमामचौक नरहिया से गुजरा।


 इसमें अरमान, शैफू, इस्लाम कमराहा, शहनवाज, सोनू, राहुल, रामबाबू, रामभरोसे, जकरिया, बिल्लू भाई, जावेद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
 वहीं राठ में बुधौलियाना मोहल्ला निवासी राहुल गुप्ता के आवास पर आप कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे दागे। मौके पर सीता गुप्ता, धीरेंद्र राजपूत, अंकिता, केशव प्रसाद, भूपेंद्र खरे, अनवार खा, रामलखन राजपूत, कालका प्रसाद जय जय कुमार आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed