{"_id":"68c312eae90f92e33805e38c","slug":"a-person-disguised-as-a-monk-was-beaten-up-on-suspicion-of-being-a-child-thief-hamirpur-news-c-223-1-ham1002-130021-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बच्चा चोर के शक में साधु वेषधारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बच्चा चोर के शक में साधु वेषधारी को पीटा
Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 7- सुमेरपुर के लखनापुरवा में साधु वेषधारी को पीटते लोग। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। सुबह कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा मुहाल में भिक्षाटन के लिए आए साधु वेषधारी अधेड़ को बच्चा चोर होने के शक में लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के बाद मामला गलत पाए जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वह बिवांर कस्बे का रहने वाला बताया गया है।
गुरुवार को सुबह एक गेरुआ वस्त्र धारी बाबा कस्बे के लखनापुरवा मुहाल में घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था। इसी बीच कुछ युवकों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि गेरुआ वस्त्रधारी बाबा बच्चा चोरी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की पूछताछ के दौरान गेरुआ वस्त्रधारी ने बताया कि वह भिक्षा मांगने के लिए कस्बे में आया था। बच्चा चोरी करने का आरोप गलत है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि अधेड़ पर बेवजह गलत आरोप लगाया गया है।