फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A bag full of money was stolen from a bike at a railway crossing.

Hamirpur News: रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक से रुपयों से भरा बैग चोरी

Mon, 25 May 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A bag full of money was stolen from a bike at a railway crossing.
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 14 निवासी रामनारायण दुबे की बाइक से रुपयों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामनारायण ने बताया कि वह 11 मई की सुबह करीब 10 बजे स्टेट बैंक सुमेरपुर से एक लाख 60 हजार रुपये निकालकर इलाहाबाद बैंक मुंडेरा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी किसी चोर ने उनकी बाइक में रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि बैग में नकदी के अलावा केसीसी डिस्चार्ज बुक, पासबुक, पीपीओ ऑर्डर, चेकबुक, एटीएम, कोऑपरेटिव बैंक की दो पासबुक, दो चेक तथा आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। जब वह बैंक पहुंचे तो बैग गायब होने की जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed