{"_id":"30240","slug":"Hamirpur-30240-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मदास बने रेहड़ी फड़ी यूनियन प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मदास बने रेहड़ी फड़ी यूनियन प्रधान
Hamirpur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रेहड़ी-फडी तथा खोखा यूनियन के वार्षिक चुनाव कामरेड मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुए। इसमें ब्रह्मदास को एक बार फिर से प्रधान की कमान दी गई। राजेश कुमार को उपप्रधान तथा सुनीता कुमारी को महिला उपप्रधान नियुक्त किया गया। महासचिव रमेश कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा भाग सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में राखी, केबल, नीलू, किशन लाल, राज कुमार, सुनील कुमार तथा रमेश को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान ने शहर में रेहड़ी धारकों को खोखे देने के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और नगर परिषद पिछले कुछ समय से उनसे तहबाजारी लेनी बंद की है। अगर नगर परिषद अपना अड़ियल रवैया नही बदलेगी। तो तहबाजारी डाक के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह यूनियन की मांगों को समय समय प्रशासन के समक्ष लाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कुछ लोग अपने हितों के लिए सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। सरकार की ओर से उन्हें 159 खोखे बनाकर दिए हैं। जिन लोगों के लिए खोखें नही बने हैं। उन्हें भी सरकार नए खोखे मुहैया करवाए।