{"_id":"43-197366","slug":"Hamirpur-197366-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्पात फैक्ट्री में विस्फोट, क्रेन चालक समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्पात फैक्ट्री में विस्फोट, क्रेन चालक समेत छह घायल
Hamirpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर स्क्रैप गलाते समय हुए विस्फोट में क्रेन चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जूही फैक्ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने क्रेन चालक समेत तीन को कानपुर रेफर कर दिया।
रिमझिम इस्पात लिमिटेड में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट में कसबे के इमिलिया थोक निवासी क्रेन चालक राजू यादव (35), उन्नाव निवासी शशिकांत (42), सुमेरपुर निवासी श्रमिक लखन (45), बांदा निवासी बीरेंद्र (22), पंधरी निवासी रामकरन सिंह (38), बांकी निवासी राहुल (21) झुलस गए। इन सभी घायलाें को तत्काल जूही फैक्ट्री के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां हालत नाजुक होने पर राजू यादव, शशिकांत व राहुल को कानुपर रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री के लाइजनिंग मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना मामूली भूल के चलते हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।