{"_id":"43-151808","slug":"Hamirpur-151808-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटके ट्रक चालक को पांच युवकों ने पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भटके ट्रक चालक को पांच युवकों ने पीटा
Hamirpur
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ(हमीरपुर)। हमीरपुर-राठ मार्ग स्थित गहरा की चौकी पर बीती पांच स्कूटी सवार युवकों ने ट्रक को रोककर चालक को जमकर पीटा। नीली बत्ती लगी गाड़ी आती देख युवक स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने स्कूटी को कब्जे ले लिया है और एक युवक को भी पकड़ा है। स्कूटी क्षेत्र के एक टीचर की बताई जा रही है।
शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे एक ट्रक उरई जाने वाला रास्ता भटक गया। ट्रक हमीरपुर मार्ग पर चला गया। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि जब ट्रक हमीरपुर की ओर जा रहा था तभी उसके पीछे करीब पांच बाइक सवार लग गए। गहरा की चौकी के पास युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया और चालक को पीटने लगे। इसी बीच मुस्करा की ओर से राठ आ रही एक नीली बत्ती की गाड़ी ट्रक के नजदीक पहुंची तो युवक एक स्कूटी छोड़ भाग खडे़ हुए। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के पीछे टीचर लिखा है। यह बुधौलियाना मोहल्ले में रहने वाले एक शिक्षक की बताई जा रही है। कोतवाल एसपी राय ने बताया कि टीचर के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। टीचर पुत्र ने बताया कि उसके दोस्त रात करीब 9 बजे किसी काम के बहाने उसकी स्कूटी ले गए थे। पुलिस स्कूटी ले जाने वाले युवकों की तलाश कर रही है।