{"_id":"58e68c624f1c1b68625b414c","slug":"90-years-of-age-still-not-getting-old-age-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 90 साल, फिर भी नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 90 साल, फिर भी नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
राठ में डीएम से बार भवन क्षतिग्रस्त की जानकारी देते अधिवक्ता
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में अफसर कितने संजीदा है, इसका खुलासा गुरुवार को तहसील दिवस में डीएम के सामने हुआ। एक 90 साल की वृद्धा ने रोते हुए बताया कि उसे उम्र के इस पड़ाव में भी आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली। यह सुनकर मौजूद अफसर भी चौंक गए और एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। डीएम ने तुरंत आदेश दिया कि वृद्धा को जल्द से जल्द पेंशन दिलाई जाए। इसी तरह और भी लोग थे जो राशन, पेंशन व सूखा राहत से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। हालांकि डीएम विशाखजी ने सभी को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस मेें 61 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ नौ का ही निस्तारण हुआ। फरसौलियाना निवासी 90 वर्षीया सुमित्रा देवी पत्नी देवीदयाल ने डीएम से रोते हुए बताया कि उसे आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। कई बार अफसरों से गुहार लगाई लेकिन हर बार उसकी शिकायत को किनारे कर दिया गया। डीएम ने तत्काल पेंशन दिलाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
चुरहा के तुलसीदास व सरसई गांव के हलकई पुत्र कमला ने हैंडपंप रिबोर करने, सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी वैशाली वर्मा पुत्री खेमचंद्र ने कन्या विद्या धन, लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी रामकुमारी पत्नी जागेश्वर ने मकान पर जबरन कब्जा करने, सरसई गांव के विंद्रावन पुत्र मोतीलाल ने राशन सामग्री न मिलने, टोला खंगारन गांव के प्रधान बालकिशन ने टोला से अटगांव की सड़क खराब होने, बकरई प्रधान टीकाराम ने इटौरा से बकरई तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील होने की शिकायत की। सरसई के विजय सिंह ने कोटेदार पर केरोसिन के अधिक दाम वसूलने की शिकायत की।
विज्ञापन
वहीं, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव आदि ने बार भवन जीर्णशीर्ण होने की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बार भवन बनवाने की मांग की। सिकंदरपुरा के रामस्वरूप तिवारी आदि ने नाला जाम होने की शिकायत की। इस दौरान एसपी एके त्रिपाठी, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, एसडीएम रामसुरेश वर्मा, तहसीलदार परशुराम पटेल, कोतवाल घनश्याम पांडेय, सीएमओ सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।