फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   90 years of age, still not getting old age pension

उम्र 90 साल, फिर भी नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
90 years of age, still not getting old age pension
राठ में डीएम से बार भवन क्षतिग्रस्त की जानकारी देते अधिवक्ता - फोटो : Amar ujala

वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में अफसर कितने संजीदा है, इसका खुलासा गुरुवार को तहसील दिवस में डीएम के सामने हुआ। एक 90 साल की वृद्धा ने रोते हुए बताया कि उसे उम्र के इस पड़ाव में भी आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली। यह सुनकर मौजूद अफसर भी चौंक गए और एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। डीएम ने तुरंत आदेश दिया कि वृद्धा को जल्द से जल्द पेंशन दिलाई जाए। इसी तरह और भी लोग थे जो राशन, पेंशन व सूखा राहत से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। हालांकि डीएम विशाखजी ने सभी को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन


गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस मेें 61 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ नौ का ही निस्तारण हुआ। फरसौलियाना निवासी 90 वर्षीया सुमित्रा देवी पत्नी देवीदयाल ने डीएम से रोते हुए बताया कि उसे आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। कई बार अफसरों से गुहार लगाई लेकिन हर बार उसकी शिकायत को किनारे कर दिया गया। डीएम ने तत्काल पेंशन दिलाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


चुरहा के तुलसीदास व सरसई गांव के हलकई पुत्र कमला ने हैंडपंप रिबोर करने, सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी वैशाली वर्मा पुत्री खेमचंद्र ने कन्या विद्या धन, लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी रामकुमारी पत्नी जागेश्वर ने मकान पर जबरन कब्जा करने, सरसई गांव के विंद्रावन पुत्र मोतीलाल ने राशन सामग्री न मिलने, टोला खंगारन गांव के प्रधान बालकिशन ने टोला से अटगांव की सड़क खराब होने, बकरई प्रधान टीकाराम ने इटौरा से बकरई तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील होने की शिकायत की। सरसई के विजय सिंह ने कोटेदार पर केरोसिन के अधिक दाम वसूलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव आदि ने बार भवन जीर्णशीर्ण होने की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बार भवन बनवाने की मांग की।  सिकंदरपुरा के रामस्वरूप तिवारी आदि ने नाला जाम होने की शिकायत की। इस दौरान एसपी एके त्रिपाठी, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, एसडीएम रामसुरेश वर्मा, तहसीलदार परशुराम पटेल, कोतवाल घनश्याम पांडेय, सीएमओ सहित जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed