फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   9 theft in a week, no arrest

एक हफ्ते में नौ चोरियां, गिरफ्तारी एक भी नहीं

Wed, 18 Nov 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
9 theft in a week, no arrest
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में चोरियों का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। चोरों पर शिकंजा कसने को पुलिस विभाग के हाथ खड़े हो गए हैं। एक सप्ताह में हुई चोरियों में पुलिस एक भी शातिर को पकड़ने में नाकाम रही है। इसके चलते जिला भर में लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने पुलिस विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस विभाग चोरों को जल्द दबोचने का दावा कर रहा है, लेकिन अब तक चोर खुले घूम रहे हैं। बीते एक सप्ताह में चोर लाखों रुपये के नकदी और ज्वेलरी ले उड़े हैं।
विज्ञापन


11 नवंबर को शातिरों ने भोटा के एक निजी स्कूल में सेंधमारी की। यहां से शातिर 11 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। 12 नवंबर को शातिरों ने धनेटा कस्बा में ही स्थित मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने दानपात्र और पीतल के पांच कमंडल चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर को चोरों ने भोरंज के मुंडखर में तीन घरों के ताले तोड़ दिए। तीनों मकानों से चोर करीब 18 हजार रुपये की नकदी और सामान ले भागे। 16 नवंबर को बड़सर के री गांव में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां शातिर करीब एक लाख रुपये की नकदी और ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी ले उड़े।


वहीं, 17 नवंबर को दोबारा भोरंज के डूहका में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े। दो घरों से चोरों ने 45 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली।

चोरी की घटनाओं की पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
अजय बौद्ध, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed