फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   लहचूरा से मौदहा बांध भरने के प्रयास तेज

लहचूरा से मौदहा बांध भरने के प्रयास तेज

Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
लहचूरा से मौदहा बांध भरने के प्रयास तेज
हमीरपुर। विरमा नदी पर मौदहा बांध वर्षों पूर्व बनाया गया है। बांध का क्षेत्रफल 20 किमी के दायरे में फैला है, लेकिन विरमा नदी स्थानीय होने के कारण जोरदार मानसूनी बारिश के बाद भी मौदहा बांध खाली है।
विज्ञापन


अभी तक मात्र 50 मिलियन घन मीटर ही इसमें पानी भर सका है। इस नदी पर बने बांध में 200 मिलियन घन मीटर पानी भरने की क्षमता है। कुल मिलाकर 25 फीसदी ही बांध भरने से सिंचाई विभाग चिंतित है।
विज्ञापन


अब मौदहा बांध के अभियंताओं ने झांसी में धसान नदी पर स्थित लहचूरा बांध का पानी नहर के जरिये राठ तहसील के गिरवर गांव के पास बह रहे नाले में डाल रहे हैं। जो नाले के जरिये मौदहा बांध में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता अपनी प्लानिंग के तहत बांध में 100 मिलियन घन मीटर पानी भरने की उम्मीद जताएं हैं। बांध में अगर इतना पानी भर जाता है तो आने वाले रबी अभियान में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

इधर पिछले साल बारिश न होने से बांध में भरा 71 मिलियन घन मीटर पानी प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों को सिंचाई के लिए दे दिया गया था। वर्ष 2016 में मानसूनी बारिश जोरदार होने पर ही मौदहा बांध पूरी क्षमता से 147 मिलियन घन मीटर पानी से लबालब हो पाया था। इस बांध के इतिहास में पहली बार ये ओवरफ्लो हुआ।

जिसके चलते 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़ना पड़ा था। 20 किमी क्षेत्रफल में फैले मौदहा बांध से मौदहा, मुस्करा व सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्रों में फैली छोटी बड़ी 100 माइनरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाता है। जिले में सिर्फ एक मौदहा बांध (ब्रह्मानंद बांध) है। जिससे हर साल 22 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है।

इस बारे में अधिशासी अभियंता मौदहा बांध, अनिल कुमार निरंजन ने बताया बांध में अभी 50 मिलियन घन मीटर पानी है। जबकि बांध की क्षमता 200 एमपीएम की है। जिसमें 167 मिलियन घन मीटर पानी की और जरूरत है। बांध में पानी भरने के लिए धसान नदी पर बने लहचूरा बांध से नहर के जरिये पानी लाकर भरा जा रहा है।

लहचूरा से पानी लेने का तैयार हो रहा प्रोजेक्ट
मौदहा बांध में पानी भरने का बनाया गया जुगाड़ भविष्य में जारी रखने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इंजीनियर लहचूरा बांध से राठ तहसील की ओर आई नहर और नाले पर कार्य कराएगा। जिससे मौदहा बांध में जब कभी पानी का संकट हो फिर इस प्रयोग को दोहराया जा सके। तैयार प्रोजेक्ट पर कार्य अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

जलनिगम को दिया जाएगा 2.6 मिलियन घन मीटर पानी
मौदहा बांध से जलनिगम को 2.6 मिलियन घन मीटर पानी देने का करार हुआ है। जलनिगम इस बांध के जरिये राठ कस्बे के लोगों की प्यास बुझाएगा। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जारी है।


महोबा के 18 गांवों को मिलता है पानी
जनपद महोबा की आधी से अधिक जमीन पर बने मौदहा बांध का पानी वहां के करीब 18 गांवों को सिंचाई के लिए दिया जाता है। चरखारी तहसील क्षेत्र के इन गांवों को लाभांवित करने वाले इस बांध में अगर बरसात का पानी नहीं भरा तो आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लाले पड़ सकते हैं।

काफी कोशिशों के बाद मौदहा बांध में आया 50 मिलियन घन मीटर पानी
लहचूरा बांध की नहर से पानी लाकर नाले में डाल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed