{"_id":"5942d15e4f1c1b0f0f8b4767","slug":"81497551198-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच कार्यालय घेरा, अब हाउस टैक्स रोकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच कार्यालय घेरा, अब हाउस टैक्स रोकने की धमकी
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। जल संकट से जूझ रहे सुजानपुर कस्बे के लोगों ने वीरवार को विभाग के कार्यालय में जाकर धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शीघ्र पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो मजबूरन सड़कों पर उतरेंगे। लोगों के धरने-प्रदर्शन पर विभाग ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जल समस्या का हल शीघ्र करवा दिया जाएगा लेकिन इसके लिए जन सहमति जरूरी है। सुजानपुर के वार्ड-3, 5 और 6 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर आईपीएच कार्यालय सुजानपुर का घेराव किया। इन तीनों वार्डों में पानी की समस्या ने छह माह से विकराल रूप धारण किया है। लोगों का कहना है कि जब वह गृहकर, पानी के बिल और अन्य सरकारी करों का समय पर भुगतान कर रहे हैं तो उन्हें जल समस्या क्यों आ रही है। लोगों का कहना है कि अगर पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो वे नप गृहकर का भी बहिष्कार करेंगे। लोगों ने एसडीओ से बात कर कहा कि हरिजन बस्ती वार्ड में जल समस्या विकराल बनी हुई है। आधे वार्ड में पानी की सप्लाई पूरी तरह सही है लेकिन आधे भाग में बिल्कुल भी पानी नहीं आता। लोगों का कहना है कि पानी सप्लाई अगर नियमित नहीं हुई तो वह मटके फोड़ कर सड़कों पर उतरेंगे और विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करेंगे।
एसडीओ सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि वार्ड में जल समस्या से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वह वार्ड के लोगों ने खुद पैदा की है। अगर वार्ड के लोग पाइप डालने के लिए भूमि चिन्हित कर दें तो अगले दिन ही पाइप डालकर जल समस्या का हल हो जाएगी। लोगों की सहमति के लिए विभाग उनसे बात कर रहा है।