{"_id":"5942d1504f1c1be52a8b4654","slug":"81497551184-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक मीजल्स, रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य : डॉ. कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक मीजल्स, रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य : डॉ. कौशल
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नादौन ने मीजल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान के लिए खंड के स्कूलों में प्रधानाचार्यों, नोडल अध्यखपकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए खंड स्तरीय कार्यशाला बीडीओ कार्यालय में वीरवार को लगाई गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम नादौन अमित मेहरा ने की। बैठक में खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने बताया कि अकेले भारत में मीजल्स रूबेला के 40 से 50 हजार मामले हैं। इस वायरस से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर रोगों का खतरा रहता है। भारत सरकार ने 2020 तक मीजल्स, रूबेला के संपूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रसाद ने बताया कि अगस्त में होने वाले इस अभियान के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी, आशा, ग्राम प्रधान, सरपंच और सामाजिक संस्थाएं अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों से आए कर्मचारियों से आह्वान किया कि मीजल्स, रूबेला टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारी और अधिकारी बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।