फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   800 bigha of stubble and green trees burnt due to the fire

Hamirpur News: आग से 800 बीघा पराली और हरे पेड़ जले

Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
800 bigha of stubble and green trees burnt due to the fire
भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर एवं पलरा मौजों मे अज्ञात कारणों से आग लगने से 800 बीघे की पराली के साथ पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रविवार की रात सुमेरपुर मौजे में फैक्टरी एरिया के पीछे अज्ञात कारणों से आग लग गई। विकराल हुई आग पलरा मौजे तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने लपटें देख पलरा प्रधान रामखिलावन श्रीवास को दी। प्रधान ने फायर ब्रिगेड के साथ डायल 112 को अवगत कराया। सूचना पाकर डायल 112 की टीम फायर ब्रिगेड के साथ गांव पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि संतोष यादव की 35 बीघा, परशुराम की तीन बीघा, रामभरोसे, रामनरेश, रामप्रकाश की नौ - नौ बीघा, राजकिशोर प्रजापति, पुष्पेंद्र, जयरानी की तीन-तीन बीघा एवं वरदानी प्रजापति की 30 बीघा सहित अन्य किसानों की पराली जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कस्बे के किसान जियाउल्ला ने बताया कि भाइयों सहित उनकी 40 बीघे की पराली एवं पांच बीघा का भूसा जल गया है। सिद्दीक अहमद की 20 बीघे की पराली जल गई है। घटना से गांव के लेखपाल को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed