{"_id":"586e88224f1c1b005215b0b3","slug":"778-926-voters-will-vote-at-827-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"827 बूथों पर 7,78,926 मतदाता डालेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
827 बूथों पर 7,78,926 मतदाता डालेंगे वोट
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी, बगल में बैठे डीएम व एडीएम।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम, एसपी व एडीएम ने गुरुवार को सभी थानाध्यक्षों, एसडीएम समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
एसपी ने कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखने के लिए मातहतों से कहा। जिले की दोनों विधानसभा सीटों के लिए 509 मतदान केंद्रों के 827 बूथों पर 7,78,926 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अब्दुल कलाम सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें बताया कि जिले में 23 फरवरी को मतदान है। इसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 256 मतदान केंद्रों पर 416 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि इस विधानसभा में 2,16,158 पुरुष मतदाता, 1,80,011 महिला मतदाता व 10 अन्य समेत कुल 3,96,179 मतदाता हैं। वहीं, सुरक्षित राठ विधानसभा 229 में 253 मतदान केंद्रों पर 411 बूथ बनाए गए हैं। 2,08,131 पुरुष, 1,74,614 महिला व दो अन्य समेत कुल 3,82,747 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही बताया कि चुनाव के लिए तीन स्टेटिक टीम व सर्विलांस टीम से नाकेबंदी कर चेकिंग कराई जाएगी। चुनाव को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रात 10 से सुबह छह बजे तक नहीं बजेंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। राठ विधानसभा में दो इनामी अपराधी हैं। उन पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा छह अपराधी जिला बदर हैं। जिसमे एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अपराधी मौदहा व सिसोलर थानाक्षेत्र के हैं। उनके गिरफ्तारी के लिए नजर रखी जा रही है। शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही अवैध शस्त्र बनाने वालों पर कड़ी रखी जा रही है।
मतदान में 311 परिवार हो सकते हैं प्रभावित
जिले में 93 वर्नेबुल गांव चिन्हित हुए हैं। जिसमें मजरा व डेरा शामिल हैं। चुनाव को प्रभावित करने वाले 317 लोगों को चिन्हित कर 310 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। यह लोग 311 परिवारों के 1157 मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। इसी के चलते इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
चुनाव में पीएसी के गोताखोर रहेंगे
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 अंतरजनपदीय बैरियर व जिले के अंदर पांच स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। आयोग ने प्रत्येक विधानसभा में तीन स्टेटिक टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर 13 स्टेटिक टीम बनाई जाएंगी। इसके अलावा छह फ्लांइग स्कावड टीम नजर रखेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद नदियों से घिरा है। मतदान के दिन किसी तरह मतदान प्रभावित न हो इसके लिए एक कंपनी पीएसी के गोताखोरों की टीम मांगी गई है।
अफवाह फैलाने पर जारी किए नंबर
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही एएसपी व सीओ सदर को भी चुनाव से संबंधित सूचनाएं लेने व देने के लिए नियुक्त किया गया है। एसपी एके सिंह ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी व अफवाह फैलाने संबंधी सूचनाएं कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर दे सकता है। जिसमें मोबाइल नंबर 9454417457 व 9454401063 व 9454401359 पर संपर्क कर सूचनाएं दर्ज कराई जा सकती हैं।
रैली व जुलूस की लेनी होगी अनुमति
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी बिना अनुमति के बैनर, होर्डिग्ंस व वाल पेंटिग नहीं करा सकता। सभा रैली जुलूस के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी।
उन्होंने प्रिटिंग प्रेसों के संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी सामग्री छापे उसमें प्रिटिंग प्रेस का नाम व संख्या जरूर डालें। अगर इसमें कोताही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक व सरकारी भवनों में किसी प्रकार प्रचार सामग्री न लगाई जाए और प्रचार में लगाए गए वाहनों की अनुमति लेना अति आवश्यक है। अगर कोई वाहन बिना अनुमति चलता हुआ पाया गया तो कड़ी कार्रवाई कर सीज किया जाएगा और संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
10 को होगा शिक्षक स्नातक का चुनाव
विधानसभा की आचार संहिता लागू होने के साथ जिले में इलाहाबाद झांसी खंड के शिक्षक स्नातक विधान परिषद का चुनाव भी होगा। इसके लिए अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी। जबकि नामांकन पत्र की अंतिम तिथि 17 जनवरी और तीन फरवरी को मतदान कराया जाएगा। जिसकी मतगणना छह फरवरी को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि कुल 857 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें 829 पुरुष व 28 महिला मतदाता शामिल हैं। जिसका मतदान तीन फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान हमीरपुर के तहसील भवन, कुरारा सुमेरपुर, मुस्करा व गोहांड के विकास खंड कार्यालय जबकि राठ व सरीला के तहसील भवन में मतदान कराया जाएगा।