{"_id":"6aca7f6a1027accf1c063944","slug":"710-decorated-pandals-goddess-mata-to-be-enshrined-today-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-146197-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सजाए गए 710 पंडाल, आज विराजेंगी देवी माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सजाए गए 710 पंडाल, आज विराजेंगी देवी माता
विज्ञापन
फोटो10एचएएमपी 19- मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर जाते भक्तगण। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
हमीरपुर। शारदीय नवरात्र पर जिलेभर में आस्था का माहौल नजर आएगा। जिले में 710 दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। कमेटी के सदस्य अंतिम तैयारियों में देर शाम तक जुटे रहे। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
रविवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय नवरात्र पर्व के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। पूजा समितियों की ओर से पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक रोशनी और सजावटी सामग्री से सजाया जा रहा है। प्रतिमा स्थापना स्थलों पर साफ-सफाई के साथ पूजा-अर्चना की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
रविवार को जिले भर में सजे पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। इसके बाद नौ दिनों तक पंडालों में पूजा अर्चना और देवी आराधना का क्रम चलेगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और भक्त मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
मौदहा में 113 स्थानों पर सजे पंडाल
मौदहा। शारदीय नवरात्र में इस बार क्षेत्र में कुल 113 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। कस्बे में तहसील मार्ग पर चार स्थानों सहित रामलीला मैदान, अरतरा तिराहा, गुड़ाही बाजार और मराठीपुरा समेत कुल 17 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र में 56 स्थानों पर पंडाल सजेंगे। वहीं सिसोलर थाना क्षेत्र में 40 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इनमें आठ मंदिर भी शामिल हैं।