{"_id":"59de1bb04f1c1b6a678b5570","slug":"61507728304-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ड़ियार और गुलेला स्कूल रहे ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ड़ियार और गुलेला स्कूल रहे ओवरऑल विजेता
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्ड़ियार और गुलेला स्कूल ओवरऑल विजेता
हमीरपुर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता, उपनिदेशक ने नवाजे विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
सिंथेटिक मैदान अणु में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। लड़कों की ओवरऑल ट्रॉफी में कक्ड़ियार और लड़कियों में राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला की टीम अव्वल रही। लड़कों की पांच हजार मीटर में निशांत राणा प्रथम, राजपाल द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के तीन हजार मीटर में राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला की शिवाली प्रथम, डिडवीं स्कूल की साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के चार बाई 100 मीटर रिले रेस में लदरौर स्कूल की हर्षिका, भारती, तनवीर, कनिक्षा प्रथम, डिडवीं स्कूल की साक्षी, प्राकृति, प्रियंका व रीना ने द्वितीय स्थान और राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला की छात्राएं तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के 200 मीटर वर्ग में एमपीपीएस मलोटी स्कूल का गौरव प्रथम, अभिषेक द्वितीय और कुठेड़ा स्कूल का अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर कार्यक्रम में बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।