फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   5500 taken on the pretext of changing the note

Hamirpur News: नोट बदलने के बहाने ले गया 5500 रुपये

Tue, 25 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
5500 taken on the pretext of changing the note
मुस्करा (हमीरपुर)। नगर के मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में नोट बदलने के बहाने एक युवक 5500 रुपये लेकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी श्याम बाबू की बाजार में रमन वस्त्रालय नाम से दुकान है। बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:15 बजे एक युवक दुकान में आया और अपने आप को तिलक समारोह में जाने को कहकर 10 साड़ियां दिखाने के लिए कहा। बातचीत के दौरान उसने दुकान संचालक से कहा कि उसके पास 200 के कई नोट हैं। वह इनके बदले में 500 और 100 व एक 50 रुपये के नोट लेना चाहता है। दुकान के मुनीम ने उस युवक को 5500 रुपये दे दिए, लेकिन पैसे लेने के बाद वह दुकान से बाहर निकला और वापस नहीं आया। श्याम बाबू ने बताया कि युवक की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है और वह तथा कर्मचारी आरोपी को पहचान सकते हैं। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed