फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   55-year-old man missing after jumping into drain to save buffalo

Hamirpur News: भैंस को बचाने नाले में कूदा 55 वर्षीय व्यक्ति लापता

Mon, 31 Aug 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
55-year-old man missing after jumping into drain to save buffalo
भैंस निकली बाहर, राघवा से कुसमरा तक पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के राघवा में सोमवार शाम करीब पांच बजे भैंस को बचाने के प्रयास में दयाशंकर पाल (55) नाले में डूब गए। वह भैंसों को चराने के लिए खेतों की ओर आए थे।
ग्राम पंचायत शंकरपुर के मजरा राघवा निवासी दयाशंकर पाल (55) सोमवार शाम करीब पांच बजे भैंसों को चराने गए थे। इसी दौरान एक भैंस नाले में चली गई। उसे बचाने के लिए दयाशंकर नाले में उतर गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंच गई। नाले में जाल डालकर और टॉर्च की मदद से तलाश की जा रही है। पुलिस राघवा से कुसमरा तक करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र में नाले के आसपास खोजबीन कर रही है। नाला करीब 20 फीट चौड़ा और पानी का बहाव तेज बताया गया है। फिलहाल दयाशंकर के कपड़े, चप्पल या अन्य कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दयाशंकर भैंस को बचाने के लिए नाले में उतरे थे और लापता हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जाल व टॉर्च की मदद से तलाश कर रही है। - प्रिंस दीक्षित, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed