{"_id":"59f60e614f1c1bec538b9ed3","slug":"33-years-after-the-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मुकदमे का 33 साल बाद आया फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मुकदमे का 33 साल बाद आया फैसला
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगवां थाने के इटकौर में 33 साल पहले हुई मारपीट के एक मामले मेें शुक्रवार का फैसला सुनाया गया। चार आरोपियों में से दो की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
शेष दो आरोपियों में से एक को सिविल जज की अदालत ने एक साल व दूसरे को चार माह की सजा सुनाई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामपाल सिंह एडवोकेट की अपील पर अदालत ने आरोपियों को अपील का टाइम देते हुए जमानत पर छोड़ दिया।
बीते 29 नवंबर 1984 को इटौरा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला के पति स्वामी प्रसाद ने थाने में जगत, भानसिंह, करन और महादेव के खिलाफ ईंट पत्थर व लाठी से मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
करीब 33 साल बाद सिविल जज मिलेंद कुमार की अदालत ने जगत को एक साल की सजा व एक हजार रुपये जुर्माना का आदेश सुनाया। अर्थदंड जमा न करने पर दो माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।
इसी तरह से करन को चार माह और 750 रुपए जुर्माना जमा करने की सजा सुनाई गई। वहीं, अन्य आरोपी भानसिंह की मौत 12 साल और महादेव की मौत करीब 14 साल पहले हो चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामपाल सिंह की अपील पर अदालत ने अपील का टाइम देते हुए जमानत पर छोड़ दिया।