फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया

Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया
पत्योरा (हमीरपुर)। क्षेत्र के गांवों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। इसके लिए शासन व प्रशासन गंभीर है, लेकिन ग्राम स्तर पर कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे लोगों को पेयजल के लिए भारी किल्लत उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


पत्योरा निवासी अरविंद सिंह, भूरा सिंह आदि ने बताया दो वर्ष से मोहल्ले का हैंडपंप रिबोर के लिए पड़ा है। दूसरे मोहल्ले के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। बड़ाकछार निवासी अरविंद सिंह, अरुण कुमार ने बताया मोहल्ले में दो हैंडपंप हैं। लेकिन दोनों खराब हैं। एक का रिबोर होना है तो दूसरा तकनीकी खराबी के चलते चार माह से ठप है।
विज्ञापन


बरातशाला के पास लगा हैंडपंप भी एक वर्ष से ठप है। जिससे पानी का संकट बना रहता है। सुरौली बुजुर्ग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया कि करीब तीन हैंडपंप रिबोर के लिए पड़े हैं। मशीन न मिल पाने से काम रुका है। जल्द ही मशीन आने वाली है। जिससे सभी हैंडपंपों का रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि करीब चार हैंडपंप का जलस्तर नीचे जाने व तकनीकी कमी से बंद हैं। डीपीआरओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया जहां पेयजल समस्या की शिकायत मिलती है। वहां तत्काल पीने के पानी का निदान कराया जा रहा है। सभी सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया है कि सभी हैंडपंपों को ठीक कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed