फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   250 players from 25 districts will participate in the championship.

Hamirpur News: चैंपियनशिप में 25 जिलों के 250 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
250 players from 25 districts will participate in the championship.
महोबा। उत्तर प्रदेश सीनियर सेपकटाकरा (महिला व पुरुष) चैंपियनशिप पहली बार बुंदेलखंड में आयोजित होगी। चैंपियनशिप की मेजबानी जनपद महोबा को मिली है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चैंपियनशिप में प्रदेश के 25 जिलों के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सेपकटाकरा चैंपियनशिप 16 और 17 अक्तूबर को कस्बा कुलपहाड़ में आरबीपीएस स्कूल व नगर पंचायत के नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल में होगी। यह प्रतियोगिता पहली बार जिले में होने जा रही है। इस खेल में खिलाड़ी बॉल को हाथों से छुए बिना केवल पैरों, कंधों व सिर के प्रयोग से दूसरी टीम को पास करते हैं। महोबा जिला सेपकटाकरा संघ के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता रेगु और क्वाड वर्ग में होगी।
विज्ञापन

सेपकटाकरा संघ के महासचिव अमित अग्रवाल ने बताया कि सेपकटाकरा को लेग वॉलीबॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्वोत्तर भारत व दक्षिण एशिया का चर्चित खेल है। बताया कि स्टेट चैंपियनशिप में जनपद बरेली, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूं, गाजियाबाद, शामली, अयोध्या, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सीतापुर, शाहजहांपुर, महोबा, बांदा, झांसी, पीलीभीत, चित्रकूट आदि की टीमें पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed