फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   एक साथ तीन नलकूपों ने छोड़ा पानी, कस्बे में बढ़ा संकट

एक साथ तीन नलकूपों ने छोड़ा पानी, कस्बे में बढ़ा संकट

Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
एक साथ तीन नलकूपों ने छोड़ा पानी, कस्बे में बढ़ा संकट

विज्ञापन


भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। जिले का भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से पानी का संकट पैदा होने लगा है। कस्बे के तीन नलकूपों ने जवाब दे दिया है। जल संस्थान की ओर से टैकरों से पानी की जलापूर्ति की जा रही है।


बुंदेलखंड में नवंबर व दिसंबर में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से नलकूपों और हैंडपपों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। सुमेरपुर कस्बे में 50 हजार आबादी को जल संस्थान ओवर हेड टैंक व पांच नलकूपों के जरिए पानी देता रहा है। लेकिन पांच नलकूपों में से तीन नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इससे ओवर हैंड टैंक नहीं भर पा रहा है।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर अधिशाषी अभियंता एसए त्रिवेदी ने बताया कि नलकूप संख्या एक, दो व रानी लक्ष्मीबाई पार्क में लगे नलकूप संख्या चार ने पानी देना बंद कर दिया है। टैंकराें से पानी भेजा जा रहा है। कस्बे में लगे हैंडपंप भी जवाब दे गए हैं। इमिलिया के आधा दर्जन और बसंत नगर के कई हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कस्बे के राजेश सहारा, डॉ. भवानीदीन, भोला तिवारी व राहुल सिंह आदि ने बताया कि अगर यही स्थिति रही तो लोग पानी को तरस जाएंगे। मांग की है कि जल संकट से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जलसंस्थान ने कस्बे में टैंकरों से पानी देना शुरू किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed