फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तीन पशुशालाओं के छह कमरे जलकर राख

तीन पशुशालाओं के छह कमरे जलकर राख

Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीन पशुशालाओं के छह कमरे जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव मसियाणा के मटेहड़ू गांव में बीती राम तीन पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गई हैं। इससे करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान हैं। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पशुशालाओं से आग की लपटें उठती देख पशुओं को बाहर निकाल लिया गया। बुधवार रात करीब नौ बजे ब्रह्मी देवी पत्नी स्व. ब्रह्मदास निवासी मटेहड़ू, मधुसूदन पुत्र स्व. ब्रह्मदास और जगरनाथ पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी मटेहड़ू की पशुशाला से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते पशुशालाओं से आग की लपटें उठने लगी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन आग की लपटें अधिक होने से दूसरे दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाया। दोनों वाहनों से आग पर काबू नहीं पाया तो दोनों वाहनों से जिला मुख्यालय में स्थित वाटर फायर हाइड्रेंट से दोबारा दमकल वाहनों में पानी भरकर आग बुझाने के लिए ले जाना पड़ा। हालांकि आग लगने का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। प्रारंभिक छानबीन में आगजनी का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के इंचार्ज संत राम ठाकुर का कहना है कि आग में करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। दो दमकल वाहनों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed