फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   200 candidates will get training of Guest Service Associate

Hamirpur News: 200 अभ्यर्थियों को मिलेगा गेस्ट सर्विस एसोसिएट का प्रशिक्षण

Sat, 14 Mar 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
200 candidates will get training of Guest Service Associate
महोबा। कौशल विकास मिशन के तहत जिले के 200 अभ्यर्थियों को गेस्ट सर्विस एसोसिएट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सफल होने पर युवाओं को टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में आसानी से रोजगार हासिल हो सकेगा। रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई में शुक्रवार से कौशल विकास केंद्र का संचालन शुरू हो गया।प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए एमएलसी के प्रतिनिधि रणविजय सिंह सेंगर ने कहा कि इस सेक्टर में कौशल की अधिक आवश्यकता है। जिला कौशल प्रबंधक ओपी यादव ने कहा कि टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में गेस्ट सर्विस एसोसिएट के प्रशिक्षण को लेकर अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में 200 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। यह प्रशिक्षण तीन माह का होगा। प्रशिक्षण हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को कौशल विकास मिशन की ओर से सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। इस कोर्स का प्रशिक्षण हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित सेक्टर में आसानी से रोजगार मिल सकेगा। इस मौके पर केंद्र प्रबंधक शिखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed