फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 years in jail for burning the wife's father alive

पत्नी के बाबा को जिंदा जलाने वाले को 20 वर्ष की कैद

Wed, 19 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
20 years in jail for burning the wife's father alive
कोर्ट - फोटो : Pintrest

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव में दो वर्ष पूर्व शराब के नशे में पत्नी के बाबा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने के आरोप में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार सक्सेना ने बताया कि सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी जयकरन यादव ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी जलालपुर थानाक्षेत्र के खंडौत गांव निवासी अशोक यादव के साथ की थी। अशोक यादव शराब का लती होने से आए दिन पत्नी लक्ष्मी को मारता पीटता था। इस मामले की जानकारी लक्ष्मी ने पिता व बाबा देवीदयाल को दी। अशोक यादव पत्नी लक्ष्मी को लेने उसके मायके गया। इस पर पत्नी के बाबा देवीदयाल ने अशोक को डांटते हुए भगा दिया।
विज्ञापन


इसी से नाराज होकर अशोक ने 27 जुलाई 2015 की रात 11 बजे देवीदयाल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सुबह लक्ष्मी के पिता जयकरन ने अशोक के विरुद्ध सुमेरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की सुनाई पूरी होने पर अपर सत्र न्यायालय कोर्ट चार शैलोजचंद्रा की अदालत में अभियुक्त अशोक यादव को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 40 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अदालत ने कहा कि धनराशि अदा न करने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास अभियुक्त को भोगना पड़ेगा। अर्थदंड की आधी धनराशि अभियुक्त की पत्नी लक्ष्मी को दी जाएगी। जो दो बच्चों के साथ अपने पिता जयकरन के साथ मायके में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed