{"_id":"5c6850bcbdec2273a67ca6e4","slug":"191550340284-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वकीलों ने पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वकीलों ने पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले के विरोध में जन आक्रोश जारी है। शनिवार को विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च निकाल शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए मार्च निकाला गया। वहीं अधिवक्ताओं ने कार्यों से विरत रहकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व आतंकियों का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले से हर हिंदुस्तानी को झटका लगा है। जनमानस में शोक की लहर है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी व महामंत्री गुलाब सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को जजी परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले के साथ जुलूस निकाला गया और बस स्टैंड के पास उसे आग के हवाले किया गया।
अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति का संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम वीर बहादुर को सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता रमेशचंद्र मिश्रा, राजेश श्रीवास, विजय द्विवेदी, सुभाष श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला, ब्रजेश कुमार साहू, अशोक शुक्ला, महेश साहू आदि रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्रोग्रेसिव एंड प्रैक्टिसिंग डिस्ट्रिक्टर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्रवीर सिंह चौहान की अगुवाई में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता व नौकरियां देने की मांग की। सुरेशचंद्र साहू, शैलेंद्र सिंह चंदेल, अवधेश कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं शुक्रवार शाम नगर के युवाओं ने मुख्य मार्गों पर कैंडल जुलूस निकाला गया। इसके बाद गांधी प्रतिमा पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अशोक गुरू, सभासद हसन खान, इकबाल खान, बीटू यादव, सत्यप्रकाश शर्मा, अंकुर सहित युवा मौजूद रहे। शहर स्थित न्यू देलही पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कल्पना सिंह व गुरुकुलम विद्यालय के प्रधानाचार्या रूपा गुप्ता ने बच्चों के साथ दो मिनट का मौन रखा।
बुंदेलखंड अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था के बद्रीप्रसाद वर्मा के आवास पर प्रेमपाल द्विवेदी, नारायण प्रसाद रसिक, पुष्पेंद्र, कमल किशोर, लखनलाल जोशी, सुभाष मेरापुरी सहित कवियों ने बैठक कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की।
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को नगर उद्योग व्यापार के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने कस्बे के युवाओं के साथ थाने के समीप नेशनल हाईवे पर एकत्र होकर पाकिस्तान के झंडे व हाफिज शहीद का पुतला जलाया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे में यातायात बाधित रहा। कस्बे के व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा। एसओ ने हाईवे पर यातायात को सामान्य कराया।
सरीला प्रतिनिधि के अनुसार सुरई दाई मंदिर स्थान से सैकड़ों समाजसेवी, व्यापारी, छात्रों, संगठनों ने जरिया स्टैंड पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, कैंडल मार्च निकाला। बार संघ ने भी तहसील सभागार में शोकसभा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भेड़ी डांडा में शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से 40 के बदले 4000 पाकिस्तानियों की सिर लाने की मांग की। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया।
आतंकी मसूद के पुतले को आग लगाई
मौदहा। सीआरपीएफ पर किए गए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर आतंकी अजहर मसूद व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले फूंके गए। इसके बाद एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसी तरह भाजपा सहित अन्य दलों के लोगों ने कस्बा स्थित थाना चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। स्टेशन मार्ग अरतरा तिराहे से भाजपा सहित अन्य संगठनों व अल्पसंख्यक समुदाय का हुजूम था। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ बैनर व पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों के पोस्टरों में चुनाव स्थगित कर पाकिस्तान को सबक सिखाने के नारे दर्ज थे। उधर देर शाम हैदरगंज मोहल्ला गोल मार्केट से मुस्लिम युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कई संगठनों व विद्यालयों में आयोजित की गई शोक सभाएं
पुलवामा कांड का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा
अमर उजाला ब्यूरो