फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   18 Corona positive reports created panic

18 कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप

Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
18 Corona positive reports created panic
चंडौत गांव में बैरिकेटिंग लगवाते एसडीएम व सीओ - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर-सरीला-राठ। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में 18 लोग संक्रमित मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। इसमें चार गांवों में बाहर से आए चार प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकलने पर नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

सरीला प्रतिनिधि की ओर से पहले से कंटेनमेंट जोन चल रहे तहसील के वीरा गांव में पिछले 2 जून को संक्रमित प्रवासी दंपति के संपर्क में आए आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो दुकानदार एक युवक दंपति के घर में पुताई करने वाले के साथ पांच पड़ोसी हैं। इन सभी के पिछले छह जून को सैंपल लिए गए थे। कुल मिलाकर वीरा गांव में अब तक 12 पॉजिटिव मिल चुके हैं। चुरहा गांव में प्रवासी युवक की आठ जून को संक्रमित मिला। इस पर नौ को इसके परिवार के सैंपल लिए गए। इसमें इसके संपर्क में आई उसकी मां व बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

चंडौत में 3 जून को पानीपन से आया प्रवासी मजदूर व अतरौली में आठ जून को दिल्ली से आया प्रवासी संक्रमित निकला है। त्योतना में अहमदाबाद से आए प्रवासी मजदूर आठ जून को संक्रमित मिलने पर परिवार के साथ पड़ोसियों के 16 सैंपल लिए गए। इसमें एक पड़ोसी महिला संक्रमित निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में एक जून को संक्रमित निकले पीएसी सिपाही की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं इसी क्षेत्र के पाटनपुर में 20 मार्च को दिल्ली से प्रवासी मजदूर आया जो दिल्ली में साथ काम करने वाले छतरपुर निवासी दोस्त से मिलकर लौटा इस बीच उसे बुखार आया तो सीएचसी में इसका सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार बेरी गांव के मजरा इंद्रपुरी-बिंदपुरी में दिल्ली से प्रवासी मजदूर पिछले 9 मई को आया था। उसी दिन उसका सैंपल सीएचसी में लिया गया था। इसकी रिपोर्ट संक्रमित निकली है। मौजूदा समय में यह बेतवा नदी की खदान में ट्रैक्टर चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव में परिजनों के साथ संपर्कियों के 40 सैंपल लिए हैं।
राठ प्रतिनिधि के अनुसार नौरंगा गांव में एक प्रवासी महिला व एक स्थानीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप है। महिला अपने परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। 6 जून को गांव आने पर सीएचसी में उसका सैंपल लिया गया था। वहीं कोरोना संक्रमित मिला युवक गांव में ही रहता था। पेट दर्द की बीमारी के चलते उपचार कराने झांसी जाता रहा है। उसने बताया कि वह पिछले एक पखवारे में उरई व छतरपुर भी जा चुका है।
एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शुभसूचित डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि दोनों मरीजों को मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया है। गांव को सैनिटाइज करा बैरिककेडिंग की गई है। नौरंगा सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीरपाल सिंह ने बताया कि दोनों के परिवारों से 18 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं वीरा में 41 व पथखुरी में नौ सैंपल लिए हैं। कहा कि चुरहा में सैंपल लेने का काम जारी है। बताया कि संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

वहीं, जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 पहुंच गई है। इनमें आठ लोग इलाज की रिपोर्ट निगेटिव होने पर अपने घर आ चुके हैं। जिले में कोरोना से राठ में पहली मौत एक महिला हो चुकी है। चिकित्सकों की टीमों ने पॉजिटिव मिले लोगों को बांदा मेडिकल कालेज भेजा है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों का सैंपल लेने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed