{"_id":"6a62547f9acc06b5e0052c58","slug":"18-child-laborers-rescued-notices-issued-to-shopkeepers-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142903-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 18 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 18 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर 16 दुकानों में जांच की। यहां से 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए दुकानदारों को नोटिस दिए गए।
नगर की दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों आदि में नाबालिगों से काम कराया जाता है।
बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन विभाग, सीडब्ल्यूसी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट व चिल्ड्रन हेल्पलाइन यूनिट की संयुक्त टीम ने नगर में दबिश दी। पड़ाव चौराहा, रामलीला मैदान, कोट बाजार आदि स्थानों पर 16 दुकानों में जांच पड़ताल की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दामोदर प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि 16 दुकानों की जांच में 18 नाबालिग काम करते पाए गए। जिन्हें मुक्त कराने के साथ ही दुकानदारों को नोटिस दिए गए। यहां सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट विभा भारती, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट थाना प्रभारी राकेश कुमार, चिल्ड्रन हेल्पलाइन यूनिट के जिला समन्वयक आदि रहे।