{"_id":"594183984f1c1b7a738b45a1","slug":"141497465752-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को काली पट्टी बांध प्रदर्शन करेंगे एचआरटीसी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को काली पट्टी बांध प्रदर्शन करेंगे एचआरटीसी कर्मचारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 को काली पट्टी बांध प्रदर्शन करेंगे एचआरटीसी कर्मी
परिवहन कर्मचारियों ने लगाया निगम प्रबंधन पर शोषण के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन ने हमेशा ही कर्मचारियों का शोषण किया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली और प्रबंध निदेशक का सीधा हाथ है। उन्होंने कहा कि 16 जून को कर्मचारियों ने 48 घंटे की सफल हड़ताल की थी लेकिन हड़ताल के दौरान एक दिन का काटा गया वेतन सरकार ने अब तक जारी नहीं किया है। इनका आरोप है कि कर्मचारियों का वेतन रोक कर अधिकारियों का वेतन जारी कर दिया है। ऐसे में निगम प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है। कर्मचारियों ने 16 जून को काली पट्टी बांध रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से अपील की है कि 16 जून को कर्मचारी काली पट्टी बांध प्रदर्शन में भाग लें। इस मौके पर सचिव संजीव कुमार, संयोजक सुभाष चंद, उपप्रधान दिनेश कुमार, शेर सिंह, गोल्डी कुमार और रणजीत आदि मौजूद रहे।